उत्तर प्रदेश

देवरिया में इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण

देवरिया, इंडियन डेंटल एसोसिएशन देवरिया का ध्वजारोहण कार्यक्रम राघव नगर के आस्था डेंटल क्लीनिक पर संपन्न हुआ। ध्वजारोहण संगठन के अध्यक्ष डॉ विकास पाण्डेय ने किया. इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर डॉक्टर विकास पाण्डेय ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा आजादी के लिए बड़ी कुर्बानी दी गई है। पूर्वजों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देना है। उन्होंने सभी से देश की एकता अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव डॉक्टर नीतिश राय कोषाध्यक्ष डॉ सचिन जायसवाल ,डॉ आर पी शाही, डा शशांक सिंह,डा एस एस गुप्ता, डॉ नील रतन बरनवाल,डा रजनी सिंह, डा अंकिता राय, डॉ सुनील कुमार मल्ल, डॉ. गुंजन गुप्ता, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ. अजितेंद्र ,डॉ. रोहित, डा हर्ष, डॉ अतुल ,डॉ. आदिल, आदि उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team