उत्तर प्रदेश

हम सभी के लिए गर्व का विषय है चंद्रयान पर जाना

आज शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर-2 में सायं 05बजे से 6.30बजे तक विद्यालय खोलकर आज विश्व पटल पर इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा रचे जा रहे इतिहास का साक्षी बने । यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है जो दुनिया नहीं कर सकी आज हमारे वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, बच्चों को समझाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य जयनारायण त्रिपाठी प्रिंस ने बताया कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि आज चन्द्रयान 3 चंदा मामा की सतह पर उतर गया , इसके लैंडिंग से भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा हो गया । चन्द्रयान 3 के शकुशल लैंडिंग पर बच्चों का मुंह मिठा कराकर उन्हें बधाई दी गई और चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवधेश मालवीय, शिक्षा मित्र आशा यादव,मंजू देवी, अर्चना तिवारी,आशा सोनकर सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team