उत्तर प्रदेश

भाईयो के बर्बर आतंक से निर्वासित जीवन जीने को मजबूर जयदयाल पांडेय

बरहज। देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेतवार थाना मदनपुर देवरिया के निवासी जयदयाल पांडेय पुत्र स्वर्गीय श्यामा कान्त पांडेय ने बताया कि मैं सिंचाई विभाग में कार्यरत था मिटा होने के बाद गांव आया और अपने घर रहने लगा इसी बीच अचानक दिनांक 25 /06 /2023 को मेरी छोटे भाई राम बली पांडेय व दत्तात्रेय पांडेय पुत्र श्यामाकांत पांडेय, तेज प्रकाश पांडेय, चंद्रपकाश पांडेय पुत्रगण राबली पांडेय व राम अतुल पांडेय पुत्र दत्तात्रेय पांडेय व सुनीता देवी पत्नी राम बली पांडेय संगीता पत्नी दत्तात्रेय पांडेय इन सभी लोगों द्वारा मुझे गाली देते हुए मारा पिटा गया और फौजदारी पर आमादा हो गये.

मेरे घर में ताला बंद कर दिए मैं थाना मदनपुर में दरखास्त दिया थानाध्यक्ष मदनपुर द्वारा मेरे कमरे का ताला खुलवाया गया लेकिन पुलिस के वापस जाने के बाद पुनः ताला लगा दिया गया तव से अब तक में घर के बाहर बाहर हूं राम बली पांडेय दूरभाष के माध्यम से मुझे धमकी देते हैं घर लौटोगे तो अंजाम बुरा होगा मदनपुर SHO से कहने पर घर के बंटवारे की बात कह कर थाना मदनपुर द्वारा मुझे बताया जा रहा है मेरी बात सुनी नहीं जा रही है किसी दिन अगर कोई घटना दुर्घटना होती है उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी थाना अध्यक्ष मदनपुर की होगी।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team
Tags: आतंक