उत्तर प्रदेश

पत्रकार संयम और शालीनता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें – जिलाध्यक्ष

बरहज। देवरिया बरहज नगर के ऐश्वर्य पैलेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि संगठन की मजबूती से ही पत्रकार हितों को मजबूती मिलती है। पत्रकार संयम और शालीनता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समाज को उनसे अपेक्षा है। आमजन की समस्याओं, जरूरतों को अपनी लेखनी का हिस्सा बनाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रापए एक जिम्मेदार संगठन है। पत्रकार हितों के लिए कार्य करता है। बैठक को प्रेम चंद मिश्र, श्रवण कुमार गुप्त,डा.हरिश्चंद्र मिश्र, पवन सिंह,सुरेश पांडेय, विनोद सिंह,पवन पाठक ने संबोधित किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सिंहासन यादव ने किया। इस दौरान रमेश यादव, संजय प्रजापति, अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह, विश्वजीत सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, प्रमोद गोंड़, बंकेश्वर मिश्र, रमेश यादव, जितेंद्र यादव, जगदीश जायसवाल उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team