सांसद और पूर्व मंत्री के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा

Updated: 11/10/2023 at 6:50 PM
कलश यात्रा

खेसरहा, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज खेसरहा विकासखंड क्षेत्र में बाजार में पूर्व मंत्री और विधायक राजा जय प्रताप सिंह और सांसद जगदीश जगदंबिका पाल सिंह के द्वारा भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर से थोड़ा चावल या मिट्टी लेकर सजे हुए कलश में डालकर शोभायात्रा विशाल जुलूस के रूप में आगे बढ़ती चली गई कार्यक्रम के संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश में भाव दिखता है जिसमें राष्ट्रभाव, व्यक्ति भाव ,समाज भाव से लोग बहुत ओत प्रोत होते हैं ।

वहीं सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में भारत सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि हम सभी मोदी जी के कुशल निर्देशन में कार्य करते जा रहे हैं। हमारा देश पूरे विश्व पटेल पर अमिट छाप छोड़ रहा है। इस अवसर पर प्रभास्कर, चतुर्वेदी जी, केशभान राय जी भाजपा पदाधिकारी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

मोटरसाइकिल हादसे में एक की मौत !

इस विद्यालय का हुआ औचक निरीक्षण, मचा हडकंप !

First Published on: 11/10/2023 at 6:50 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India