उत्तर प्रदेश

भागलपुर में लंपी रोग का दस्तक

भागलपुर देवरिया। देवरिया जिले के भागलपुर में लंपी रोग का पहला मामला सामने आया है। पशुपालकों में लंबी रोग के दस्तक से काफी भय बना हुआ है।भागलपुर के सत्यनारायण यादव की गाय के शरीर पर जगह-जगह चकत्ते बनते जा रहे हैं और फूट जा रहा है ।जिससे मक्खियां उस पर बैठ रही हैं। गाय को पशु चिकित्सालय के डॉक्टर से दिखाया गया। डॉक्टरों ने लंपी रोग होने की पुष्टि की। गाय को खाने चलने फिरने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस रोग से आसपास के पशुपालकों में भय बना हुआ है।

https://youtu.be/S8NhLtVBycA

इस गाय का इलाज चल रहा है डॉक्टरों ने बताया की यह भागलपुर में पहला मामला है। इसके पहले बलिया, करजहां, दियाढार इत्यादि जगहों पर एक एक मामले आए थे। इसका इलाज डॉक्टर सुरेश यादव पशु चिकित्सक भागलपुर और विनोद यादव द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि इसके इलाज के दौरान ठीक होने में समय लगता है। उन्होंने कहा इसके घाव जगह फूटते हैं। उस पर मक्खियां बैठती है ।तो कीड़े पड़ने के चांस बने रहते हैं। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तो यह रोग जल्दी ठीक हो जाता है।

शो पीस बनकर रह गया बांसी नगरपालिका

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team