उत्तर प्रदेश

मदनपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शाहिना शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न,लगभग छह करोड़ के कार्य पर बना मंजूरी

रुद्रपुर : देवरिया//मदनपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर कार्यालय पर शनिवार को चेयरमैन शाहिना शेख पत्नी अली आजम शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में नगर पंचायत के विकास के सम्बंध में चर्चा हुई।बैठक में चेयरमैन ने कहा कि मदनपुर नगर पंचायत के विकास हेतु बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा।जिंसमे प्रकाश व्यवस्था,नाली और सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।इसके लिए शासन को इस वित्त वर्ष में लगभग छह करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।प्रस्ताव के स्वीकृति के बाद विकास के कार्य को गति मिलेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष शाहिना शेख ने बताया कि लगभग चार करोड़ रुपये नाला निर्माण और लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित है।प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।बैठक में ईओ नितेश गौरव, नगरपंचायत सदस्य नीरज,सुग्रीव,सोनी,प्रियेश शुक्ला, पिंटू,चुन्नीराव,शैलेश,संगीता,संतराज,दानिश शेख,द्वीग्विजयनाथ,रुबिया खातून,गैसीय बेगम,सोहरत शेख,जयप्रकाश राजभर मौजूद रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team