उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा भू-माफिया के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही

देवरिया के भू माफिया अभियुक्त रामकृपाल यादव उर्फ ढोढा पुत्र स्व0 रामवृक्ष यादव निवासी विशुनपुरा थाना सुरौली जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट देवरिया द्वारा वाद संख्या 1569 /2023 में आदेशोपरांत पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। इस अधिनियम के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त की कुल लगभग 3.73 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है तथा भूमि सहित बने होटल रौनक रेस्टुरेंट एंड बैंक्वेट का कस्टोडियन तहसीलदार सदर के अधीन सुपुर्द किया गया। इस संपत्ति को कब्जा करते समय दुग्गी पिटवा कर उद्धघोषणा करा कर सार्वजनिक रूप से जनता को इस कार्यवाही से अवगत कराया गया। इस भूमाफिया अभियुक्त के विरूद्ध देवरिया एवं गोरखपुर में भूमी अधिग्रहण जैसे गम्भीर अपराध के कुल 05 अभियोग पंजीकृत है।
TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team