उत्तर प्रदेश

शादीशुदा बेटियों ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतारा

शादीशुदा बेटी ने माँ के लिव इन पार्टनर को प्रेम जाल में फँसा रात के अँधेरे में मिलने बुलाया

प्रेमी व दोस्त संग मिलकर मौत की नींद सुलाया 

उप्र के सीतापुर में पुलिस ने राज मिश्रा उर्फ शगुन हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।पुलिस ने हत्याकांड में युवती मुस्कान , उसके प्रेमी मोहित और एक अन्य आरोपी मोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार मुस्कान ने अपने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर शगुन की हत्या करवाई थी क्योंकि शगुन मुस्कान के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था। शगुन मुस्कान की मां सुनीता का प्रेमी था। मुस्कान ने शगुन को पहले अपने जाल में फंसाया और उसके बाद बड़ी बेरहमी से अपने प्रेमी व दोस्त से हत्या करवा दी। अटरिया थाना क्षेत्र के भावना भरी की रहने वाली महिला सुनीता के साथ मृतक शगुन लिव इन में रहता था।सुनीता के साथ उसकी बेटी मुस्कान भी रहती थी।

मेडिकल कॉलेज में छापा, चार दलाल पकड़े गए

मुस्कान की ससुराल जनपद हरदोई के संडीला में है।ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद वह अपनी मां सुनीता के साथ रहने लगी थी। शगुन की नीयत सुनीत के साथ-साथ उसकी बेटी मुस्कान पर भी थी।वहीं मुस्कान संडीला के ही रहने वाले मोहित के से प्रेम करती थी।  यह सब  वजह मां की प्रेमी की मौत का कारण बना

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team