उत्तर प्रदेश

बरहज नगर के मुख्य मार्गों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने के सम्बंध में एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

बरहज । देवरिया बरहज नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में रेलवे तिराहे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज मुख्य चौराहे से लेकर ब्लॉक बरहज मुख्य चौराहे से लेकर रूद्रपुर टैक्सी स्टैंड तक सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आने जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई होती है जहां एक तरफ दुकानदार अपनी दुकानों को आगे बढ़ा कर सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं वही ठेला खोमचा लगाने वाले और ई रिक्शा वाले बेतरतीब गाड़ियों को खड़ा कर आने जाने में व्यवधान उत्पन्न करते हैं रेलवे तिराहे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मरीजों को लेकर आती जाती है जिसके आने जाने में भी कठिनाई होती है इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर राम मिलन सिंह ने उप जिला अधिकारी बरहज को पत्र देकर इसे ठीक कराने की मांग की है इसके पहले भी 13 जुलाई 2023 को एक पत्र दिया था जिसको लेकर हल्का-फुल्का शासन द्वारा प्रयास किया गया था लेकिन पुनः वही स्थिति आ गई है किसी दिन नगर में कोई बड़ी घटना हो सकती है इसको लेकर पुनः एक बार उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि यथाशीघ्र इस पर कार्यवाही कर रास्तों को ठीक कराया जाए जिससे आने जाने वाले को कहीं से कोई समस्या ना आए।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team