उत्तर प्रदेश

कपरवार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा

बरहज । देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कपरवार में देहात मंडल में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा प्रत्येक घर-घर जाकर जन-जन के हृदय मेरी माटी मेरा देश की अवधारणा के स्वतंत्रता को याद दिलाते हुए मुट्ठी भर आंगन की मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल)कलश में इकट्ठा कर कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज ब्लॉक प्रमुख निखिल सिंह राजा एवं ग्राम प्रधान नीलू देवी, प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता, भाजपा नेता विवेक सिंह, ग्राम सचिव, ग्राम सहायक, रोजगार सेवक अमित सिंह, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एवं तमाम भाजपा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता व ग्राम सभा तमाम वरिष्ठ लोग भी उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team