अग्नि काण्ड एवं भूकंप विषय पर मॉक अभ्यास 20 सितंबर को

Updated: 19/09/2024 at 5:05 PM
1001409277-7

जिला स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस टीम का किया गया गठन

देवरिया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)अरुण कुमार राय ने बताया की जनपद में 20 सितम्बर 2024 को “भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा” विषय पर मॉक एक्सरसाइज आहूत की जाएगी। जनपद में घटित होने वाली आपदाओं के शमन व प्रत्युत्तर हेतु तत्काल प्रभाव से ‘इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम’ को आदर्श सिस्टम के रूप में जिले में लागू करते हुए जिला स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।

          अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि गठित टीम में सभी संबंधित को महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। जनपद में किसी आपात स्थिति/आपदा के घटित होने पर टीम को क्रियाशील किया जाएगा। जिला आपदा नियन्त्रण केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व से स्थापित है। सम्पर्क नम्बर 05568-297683 है। 

 अग्नि काण्ड आधारित मॉक अभ्यास* 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से मेडिकल कॉलेज परिसर, देवरिया में आयोजित किया जायेगा। अग्निशमन विभाग, देवरिया द्वारा मॉक अभ्यास कराया जायेगा। भूकंप आधारित अभ्यास राजकीय इंटर कालेज, ​ देवरिया में 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30बजे से क्रियान्वित किया जायेगा। 

       अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि उक्त अभ्यास हेतु प्रेक्षकों में एन डी आर एफ,एसडीआरएफ को नामित किया गया है, तथा मॉक एक्सरसाइज के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, डीपीआरओ, ईओ नगर पालिका, अग्निशमन अधिकारी, विद्युत विभाग सहित होमगार्ड, डीआईओएस, ईडीएम, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अलग अलग कार्यों हेतु दायित्व सौंपे गए हैं।

 

First Published on: 19/09/2024 at 5:05 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India