राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 सितंबर को

Updated: 04/08/2023 at 1:57 PM
THE FACE OF INDIA

देवरिया, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया अशोक कुमार दूबे-II) ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 09 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करायें जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, जिसके अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 09 सितंबर 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से स्थान दीवानी न्यायालय परिसर देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया हैं।

उक्त लोक अदालत में अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ट विषय- अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों को निपटारा किया जायेगा।

First Published on: 04/08/2023 at 1:57 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India