उत्तर प्रदेश

नवजात शिशु के मौत मामले को नवागत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने लिया संज्ञान

दिवाकर उपाध्याय/सिद्धार्थनगर

नवजात शिशु के मौत मामले को नवागत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने लिया संज्ञान।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झा को तीन सदस्य टीम गठित करने का दिया निर्देश।

बनाई गई तीन सदस्य जांच कमेटी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसएन उपाध्याय, फिजिशियन संजय कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता शामिल।

एक हफ्ते में यह जांच कमेटी देगी अपनी रिपोर्ट।

मंगलवार को जिला चिकित्सालय से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हो गई थी एक नवजात शिशु की मौत।

परिजनों ने उस वक्त एनएनसीयू में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एस एन पटेल पर शराब पीने और उनके बच्चे को ना देखने सहित लापरवाही का लगाया है आरोप।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team