उत्तर प्रदेश

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को सांसद द्वारा किया गया स्वागत

शहनेयाज़ अहमद

मडियाहू, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित डाक बंगले पर पुनः निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री राम विलास पाल का मछली शहर के लोकप्रिय सांसद श्रीमान बीपी सरोज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया. बताया जाता है कि श्री राम विलास पाल सगठनिक जिला मछली शहर के इसके पूर्व भी जिला अध्यक्ष थे और संगठन ने उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण पुनः फिर से जिला अध्यक्ष मछली शहर मनोनीत किया. 

मछली शहर सांसद माननीय बीपी सरोज जी ने रामविलास पाल जी को पुन: जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बधाई दीl इस उपलक्ष में मछली शहर सांसद माननीय बीपी सरोज द्वारा उनके सम्मान में पीडब्ल्यूडी विभाग के डाक बंगले में कार्यक्रम आयोजित करके सम्मान सभा रखी गई थी. जिसमें पत्रकार वार्ता भी आयोजित थी जिसमें जिला अध्यक्ष ने लोकसभा 2024 में मछली शहर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी मतों से विजई बनाने का आह्वान किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी मंडल अध्यक्ष एवं चंद्र प्रकाश सिंह’ पप्पू’, विनोद जायसवाल (आरएसएस) ब्रह्मदेव तिवारी भैया राम पटेल, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुरेश पाठक ने सहभाग किया। तथा भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.

लाचारी का जीवन जी रहे राजकीय पशु चिकित्सालय में मानदेह पर तैनात कर्मचारी

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team