उत्तर प्रदेश

समाचार पत्र विक्रेताओं का हुआ सम्मान

भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें समाचार पत्र विक्रेताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कस्बा के सेंट्रल बैंक के प्रबंधक अखिलेश नंदन चौबे ने मंगलवार को अपने पिता स्वर्गीय डॉक्टर बादशाह चौबे की दूसरी पुण्य तिथि पर समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पत्र विक्रेताओं को पैंट-शर्ट का कपड़ा, गमछा और मिठाई देकर उनके हौसले को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता प्रतिदिन सूरज उगने से पहले लोगों तक अखबार पहुचाने का कार्य करते है। वें बारिश तूफान धूप गर्मी की परवाह किए बिना साल के पूरे दिन इस कार्य को ईमानदारी से करते है। समाचार पत्र विक्रेता समाज के लिए अभिन्न हिस्सा है, इनका सम्मान करना सभी लोगों का धर्म है, इस दौरान अरुण सिंह, छोटेलाल पांडेय, जितेंद्र पटेल, राजू कुमार, चंद्रेश, मिश्रा आदि समाचार पत्र विक्रेता मौजूद रहे।

अवैध शराब के साथ एक धराया

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team