छठ पूजा के पर्व पर रविवार शाम को कपरवार स्थित राप्ती नदी के घाट पर आस्था का उमड़ा जन सैलाब

Updated: 21/11/2023 at 11:10 AM
1700397232401

बरहज । देवरिया बरहज के आदर्श ग्राम कपरवार में छठ पूजा के पर्व पर रविवार शाम को कपरवार राप्ती नदी के घाट पर आस्था का उमड़ा सैलाब छठ पूजा के पर्व पर रविवार शाम को कपरवार घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने विधि विधान पूर्वक पूजन कर एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। हर किसी में पर्व का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सूर्य देवता को नमन किया।
इस अवसर पर आदर्श ग्राम कपरवार के सम्मानित महिलाओं द्वारा पूजा अर्चन किया गया।
अस्त होते हुए सूर्य को दीप दिखाकर प्रसाद अर्पित कर दूध व जल चढ़ाया गया एवं दीप जल में प्रवाहित किए।
छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भारी संख्या में महिलाए श्रद्धांलुओ छठ पूजा करने के लिए पहुंचती है।
मुख्य रूप से यह पर्व सूर्य उपासना के लिए किया जाता है, ताकि पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे।
छठव्रती या श्रद्धालु श्रद्धाभाव से छठ व्रत करते हैं तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम, वही पुलिस विभाग की टीम भी सक्रिय रही ताकी किसी प्रकार की कोई घटना न घट सके।
इस महान पर्व पर देवेश सिंह,(समाज सेवी), प्रधान पति प्रहलाद गुप्ता, अशोक पांडेय लेखपाल,गुड्डू तिवारी,राम होसिला साहनी, राधेश्याम, रोशन मिश्र,हरेकृष्ण मिश्र अनिल मिश्र,शिवम शर्मा,जानू सिंह, जय सिंह, उदय श्रीवास्तव, सहित हजारो की संख्या में लोग छठ घाट पर उपस्थित रहे ।

First Published on: 21/11/2023 at 11:10 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India