उत्तर प्रदेश

ब्लॉक संसाधन केंद्र बासी में उन्मुखीकरण समारोह हुआ संपन्न

आज वासी नगर पालिका स्थित बी आर सी बासी में ग्राम प्रधान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य उपेंद्र कुमार एवं डायट प्रवक्ता प्रतिभा सिंह भाजपा कार्य समिति सदस्य प्रभास्कर राय रहे है एवं विधायक जय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि जोगी बाबा उपस्थित रहे ।समस्त प्रधानाध्यापक प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधान के उपस्थिति में अपने संबोधन में विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार अपनी तमाम कार्य योजनाएं विद्यालयों के लिए ला रही है.

जिसमें आप सभी ग्राम वासियों से अपील करके ग्राम के समस्त बच्चों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश हेतु लाए विशेष रूप से प्रधानाध्यापक को बच्चों को निपुण बनाने के लिए जो भी कार्य योजनाएं सरकार के गाइडलाइन के आधार पर मिल रही हैं उसके तहत कार्य करें और सरकार का सहयोग करें। समारोह के इसी क्रम में प्रधानाध्यापक मुद्दा सिंह आशुतोष त्रिपाठी सुमन राय जोशना त्रिपाठी पूनम त्रिपाठी आज एवं आरपी विनोद चौधरी सुनील चौधरी उपस्थित रहे।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team
Tags: बासी