उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शारदीय पुर्णिमा पर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शारदीय पुर्णिमा पर पथ संचलन
भागलपुर /देवरिया ( TFOI)। भागलपुर के मेला मैदान में आरएसएस द्वारा शारदीय पुर्णिमा पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजन हुआ।
शारदीय पूर्णिमा पर आर एस एस द्वारा पथ संचलन तथा शस्त्र पूजन किया जाता है। विभाग प्रमुख सुशील ने संघ पर अपना विस्तार से संघ के बारे में अपने उद्बोधन में कहा। उसके बाद ध्वज प्रणाम किया गया। नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन जो भागलपुर मेला मैदान से होकर मेन मार्केट होते हुए, भागलपुर चौरहे से हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः मेला मैदान में आकर संपन्न हुआ। जिसमें आर एस एस के सभी सदस्य एक यूनिफार्म में ध्वज लेकर बैण्ड के साथ पथ संचलन में शामिल हुए। भागालपुर की जनता ने पुष्प वर्षा कर आर एस एस के सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर संघचालक यशवंत जी , कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि शारदीय पुर्णिमा के इस पावन अवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे जिला प्रचारक अखिलेश्वर, जिला कार्यवाहक वेदप्रकाश, सह जिला कार्यवाहक कमलेश, खण्ड कार्यवाहक वैभव तथा सतीश चन्द्र जयसवाल,शिव शंकर जयसवाल, जय प्रकाश सिंह, शंभू जयसवाल पिंटू वर्मा धर्मवीर मद्धेशिया दिनेश कसेरा पिंटू वर्मा सहित आने को संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team