उत्तर प्रदेश

112 नंबर की पुलिस ने दो को रौंदा एक की मौत

112 नंबर की चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दिखाइए अपनी बर्बरता

गौरा/देवरिया। रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा खास में पुलिस की गाड़ी से दो किसान बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें समुल्लाह अंसारी पुत्र सलामत उर्फ छोटू ग्राम गौरा पोस्ट रामपुकारखाना, हामीद अंसारी पुत्र हाफिज अंसारी ग्राम गौरा, निवासी है। जो अपने खेत से लगभग 1 बजे रात को घर आ रहे थे। तभी रास्ते मे गौरा के नजदीक की 112 नंबर पुलिस की गाड़ी ने साइकिल सवार दो लोगो को नशे की हालत में टक्कर मार दिया। जिसमें समुल्लाह अंसारी की मौत हो गई । हामिद अंसारी बुरी तरह से घायल है । घायल का इलाज चल रहा है। तथा मृत व्यक्ति का शव पंचनामा बनाकर रामपुकारखाना थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करने लगे। अपनी गलती को छुपाने के लिए देवरिया में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई अपनी बर्बरता का परिचय दिया जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team