उत्तर प्रदेश

विवादित जमीन पर पुलिस ने चस्पा की जब्ती की नोटिस

भाटपार रानी, देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चनुकी बाजार में एक जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद है। पुलिस को आशंका है कि इस विवाद से शांति भंग हो सकती है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने धारा 145 में जब्ती के लिए एसडीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। एसडीएम ने वीरेंद्र पांडेय बनाम रघुबंश पांडेय आदि के मामले में गाटा संख्या 140 में विवादित हिस्से जो नजरी नक्शा में जाहिर है उसे अपने कब्जे में लेने और नोटिस चस्पा और संबंधित पक्षकारों को नोटिस तामील कराने का आदेश दिया। इसी के तहत आज नोटिस चस्पा की गई।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team