उत्तर प्रदेश

आत्मा की शांति के लिए भगवान से की गई प्रार्थना

बरहज। देवरिया  बरहज स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र डॉक्टर अमरेश त्रिपाठी के इकलौते पुत्र का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी मोहित मणि त्रिपाठी के असामयिक निधन पर महाविद्यालय परिवार में दो मिनट मौन रहकर मृतक आत्माओं के लिए भगवान से प्रार्थना की गई इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा, डॉक्टर अमित चतुर्वेदी, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर अजय बहादुर, डॉक्टर प्रभु कुमार ,प्रदीप शुक्ला, विनय मिश्र, योगेंद्र वर्मा, रवि कुमार ,अनीता देवी, सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ‌।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team