द फेस ऑफ इंडिया/बसन्तकुमारमिश्र/बरहज/देवरिया
आज दिनांक 17/11/2022 दिन बृहस्पतिवार बार एसोसिएशन बरहज द्वारा दिनांक 28/10/20220 से लगतार अधिकारियों के स्थानांतरण हेतु चलाए जा रहे आन्दोलन के क्रम में आज भी जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए,नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया गया तथा न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जिलाधिकारी महोदय से यह मांग किया गया कि शीघ्र ही इन अधिकारियों का स्थानांतरण किसी अन्य तहसील में किया जावे। मांगे न माने जाने की स्थिति में बार एसोसिएशन बरहज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आज के आंदोलन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष रामायण तिवारी और महामंत्री उदय राज चौरसिया द्वारा किया गया। आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे नागेंद्र सिंह , चंद्र भूषण यादव तारकेश्वर तिवारी राकेश सिंह, कमलेश तिवारी राम बदन सिंह खुर्शीद आलम चंद्रभान चौरसिया वीरेंद्र यादव राम मनोहर चौहान अरविंद प्रजापति अमरेश यादव सत्य प्रकाश मालवीय मुरारी भारती अधिवक्ता उपस्थित रहे।