बरहज संवादाता की रिपोर्ट
बरहज-तहसील बरहज जनपद देवरिया 25 सितंबर 2021 को आयोजित थाना संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर समस्याओं के निस्तारण हेतु जायजा लेने के लिए बरहज थाने पर। एसडीएम बरहज संजीव यादव, सीओ बरहज देव आनंद, थाना प्रभारी तेज प्रताप जगन्नाथ सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र मौर्य, उप निरीक्षक सुमित राय, उप निरीक्षक जयशंकर मिश्र, उप निरीक्षक राजाराम यादव, उप निरीक्षक श्री प्रकाश, महिला कांस्टेबल अलका त्रिपाठी। ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए जनता की जन समस्याओं को सुना, मौके पर आए समस्याओं से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को जल्द से जल्द समयबद्ध तरीके से जनता की समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया गया। मौके पर आए अधिकारियों ने जनता की पूरी समस्याओं को सुनते हुए कहा की जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जनता के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरतते आने वाले हर समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
Discussion about this post