उत्तर प्रदेश

विधायक द्वारा उत्पादकता और आत्मनिर्भर बनाने हेतु वितरित किया गया पंप सेट

बासी। बासी तहसील अंतर्गतआज बांसी विकासखंड के प्रांगण में आदरणीय विधायक जय प्रताप सिंह के द्वारा लघु सिंचाई योजना अंतर्गत पंप सेट विपरीत किया गया जिसमें लघु सिंचाई विभाग जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत गरीब कृषको सिंचाई हेतु आत्मनिर्भर बनाने की बात कही गई और आदरणीय विधायक जी के द्वारा बताया गया कि योजना अंतर्गत छोटे उद्यम भी आप लगा सकते हैं व्यापार को बढ़ावा भी दिया जा सकता है। अपने उत्पादकता बढ़ाने हेतु पंपसेट से सिंचाई करके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है और व्यापार भी किया जा सकता है । इस अवसर पर वीडीओ बांसी शुक्ला जी, अजय राय भाजपा कार्य समिति सिद्धार्थ नगर प्रभाष्कर राय , विधायक प्रतिनिधि जोगी बाबा आदि लोग उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team