माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री राजेश सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया
आज माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री राजेश सिंह चौहान द्वारा देवरिया जनपद के समस्त न्यायाधीशगणों के साथ वर्चुअल बैठक आहूत की गयी। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा लोक अदालत में अब तक संदर्भित मामलों के बारे में जानकारियां ली गयी। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि दिनांक 10.07.2021 दिन शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों को निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138, एन0आई0 एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामले, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं। माननीय जनपद न्यायाधीश देवरिया श्री रवि नाथ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु संदर्भित मामलों के बारे में जानकारियाॅ देते हुये बताया गया कि अब तक विभिन्न प्रकार के लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन के लगभग 36655 वादों का निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया हैं तथा और इससे अधिक संख्या में वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया हैं।
Discussion about this post