उत्तर प्रदेश

देवरिया बरहज विश्व हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन

बरहज। देवरिया बरहज विश्व हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ जिसमें लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष एमपी सिंह चौहान के देखरेख में विनय कुमार मिश्र को पुनः राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा गया साथ ही कुछ नए कार्यकारिणी में सदस्य भी बनाए गए जिसमें अभय कुमार पांडेय, मीरा गुप्ता, शशि चौहान, ऋचादुबलिश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई।   

आपको बता दें,कि विनय कुमार मिश्र को दूसरी बार राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज, डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव ,डॉ विनय तिवारी, डॉ धनंजय तिवारी, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप मिश्र, हरिशंकर पांडेय,तेज बहादुर यादव ,संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी ,कृष्ण कुमार मिश्र, अर्जुन यादव, आमोद गौड़, दीपक पांडे, योगेंद्र निषाद, मुकेरीसेठ, पंचानन पांडे, आदि ने बधाई दी।

Basant Mishra