उत्तर प्रदेश

रेड क्रॉस सोसाइटी ने आपदा प्रभावित को दिया गया मदद

बरहज । देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेलडाड़ निवासी सहदेव मिश्र की खपरैल की मकान बरसात में गिर गई जिसके कारण खाने-पीने और अन्य सामान मकान में दब गए व मकान गिर जाने के कारण रहने में कठिनाई हो रही जिसकी जानकारी होते ही रेड क्रॉस सोसाइटी के मंडल कोऑर्डिनेटर एवं उपसभापति अजय प्रताप सिंह वालंटियर संतोष यादव की देखरेख में उप जिला अधिकारी अवधेश निगम तहसील बरहज द्वारा एक सेट किचन तीन तारपोलीन एक हाईजिन किट एवं कपड़ा आदि सामान सहदेव मिश्र को दिया गया। इस अवसर पर समरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, सूरज बाबा, दिनेश सिंह, आदि अन्य लोग भी मौजूद रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team