उत्तर प्रदेश

पेड़ गिरने की वजह से गांव का रास्ता हुआ बाधित

बांसी/सिद्धार्थनगर

घटना बांसी तहसील के ग्राम पंचायत मटियरिया की है बुधवार 4 अक्टूबर की रात में एक पेड़ गिर जाने की वजह बांसी धानी रोड से मटियरिया गांव को जाने वाली सड़क जो कि सिसहनिया से होकर गुजरती है। सिसहनिया से मटियरिया के बीच मदरहना मिश्र (उजार पुरवा) के पास पेड़ गिरने के कारण पिछले 48 घंटे से रास्ता बाधित कर रखा है।

जिससे ग्रामीणों को बहुत तकलीफ हो रही है सिर्फ साइकिल से चलने वाले या पैदल आने वाले ही उसे रास्ते पर आ जा सकते हैं पेड़ ना हटने से चार पहिया वाहन नहीं आ जा सकते या फिर कोई आकस्मिक सेवा के लिए एम्बुलेंस,या कोई अन्य सेवा से गांव कट चुका है। जिम्मेदार मौन है,मौके पर संतोष सिंह,हरी सिंह, अनमोल सिंह,अंगद सिंह,बृजेंद्र सिंह,मनोज सिंह आदि लोगो से पूछने पर पता चला की यहां कोई किसी का सुनने वाला नहीं है

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team
Tags: पेड़