उत्तर प्रदेश

बच्चों के विवाद में मारपीट एक किशोरी सहित सात जख्मी

बच्चों के विवाद में मारपीट किशोरी सहित सात जख्मी
बरहज देवरिया/बीती रात 9:00 बजे बच्चों के विवाद में दो सगे भाइयों में जमकर चले लाठी डंडे जिसमें एक किशोरी सहित सात लोग जख्मी हो गए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन बरहज को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सातों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गई जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर काशीनाथ प्रसाद 50 पुत्र स्वर्गीय नारायण प्रसाद व कालिंदी पत्नी काशीनाथ चंदपाल 41 पुत्र स्वर्गीय नारायण प्रसाद व रीना देवी को जिला अस्पताल देवरिया के लिए रेफर कर दिया बताया जा रहा है की चंद्रपाल चौराहे से मुर्गा बेचकर नशे की हालत में अपने घर को चला था तभी बच्चों के विवाद को लेकर उसकी पत्नी रिना झगड़ रही थीं अभी वह लोग कुछ समझ पाए कि तभी बात-बात में ही चंद्रपाल पाल एवं उसकी पत्नी ने काशीनाथ, कालिंदी,रंजना कुमारी, मुल्की देवी, निर्मला कुमारी को मार कर लवलुहान कर दिया जब चंद्रपाल की पत्नी यह देखी की हम लोग कानूनी दावपेच में फस रहे हैं तो उसने अपने पति पर पास में रखें पटरे से प्रहार कर दिया जिससे चंद्रपाल का भी सर फट गया सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team