उत्तर प्रदेश

शिवांगी श्रीवास्तव को स्वामी शिवानंद मेमोरियल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया*

 

रूद्रपुर देवरिया/

स्थानीय रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर के पूर्व आशुलिपिक एवं शीतल माझा नारायणपुर रुद्रपुर निवासी उमाशंकर लाल श्रीवास्तव (अवकाश प्राप्त) की पुत्री को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर वनस्पति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने पर विश्वविद्यालय द्वारा स्वामी शिवानंद मेमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा प्रमाण पत्र एवं ₹ 6000 का चेक प्रदान किया गया। बताते चलें कि कुमारी शिवांगी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्र हैं और अपने बाबा स्वर्गीय जगदीश नारायण श्रीवास्तव से अत्यंत प्रभावित हैं। इस समाचार को सुनकर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। था उपलब्धि इस कछार क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार पांडेय, महाविद्यालय के आचार्यों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी शिवांगी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team