राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर स्वच्छता के लिए हुआ श्रमदान

Updated: 01/10/2023 at 8:21 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती

बरहज। देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भलुअनी के बीआरसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम में रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र भलुअनी पर खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिसर में साफ सफाई की गई। कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की। बीईओ ने कहाकि स्वछता को जीवन का प्रमुख हिस्सा बनाना होगा। जिससे बीमारियों से बचा जा सके। इसके लिए खुद के साथ आम जनमानस को भी प्रेरित करना होगा। इस महा अभियान के अवसर पर श्रवण कुमार गुप्त, रमाकांत शुक्ल, मदन मोहन मिश्र, अजय प्रजापति, सुरेंद्र यादव, शिवानन्द यादव आदि सभी उपस्थित रहे।

First Published on: 01/10/2023 at 8:21 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India