उत्तर प्रदेश

सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन

बरहज। देवरिया बरहज विधानसभा के रेलवे तिराहा पर सपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून व्यवस्था पर से आम जनता का विश्वास उठ गया है अब इस भाजपा सरकार में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे है तथा साथ ही अपराध करते हुए वीडियो भी बना रहे हैं ।

जिससे आम जनता मे उनकी दहशत बनी रहे और इन सभी अपराधों पर रोक लगाने के बजाए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था नेताओं को धमकाने और डराने में लगाई जा रही हैं उन्होंने ने कहा बस्ती कि घटना दुःखद व दुर्भाग्य पूर्ण है यह घटना योगी और भाजपा के सरकार को दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी ठीक है कल भाजपा के सांसद ने संसद में जिस तरह की टिप्पणी एक जात विशेष के लोगों और एक अपने ही सांसद के लिए की जो संसद मे चुनाव जीत कर आया है इससे बडा दुर्भाग्य क्या हो होगा जो शायद उनको पता नहीं होगा कि देश की आजादी में इस समाज का कितना बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप शर्मा, अखिलेश कुमार, शोनू पान्डेय, विकास यादव, सुनिल प्रसाद, राजेन्द्र यादव, प्रसन्न सिंह, आदि मौजूद रहे।

Basant Mishra