उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे 28 पर तेज रफ्तार का कहर जारी एक की मौत

बृजेश कुमार संवाददाता बांसी तहसील।
नेशनल हाईवे 28 मार्ग पर फजिहतवा पुल के पास सुपा बक्शी मोड पर जोगिया थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक अज्ञात लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी तेज में मोटरसाइकिल सवार को कुछ दूर घसीटते हुए ले गई मोटरसाइकिल में आग लग जाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग को बुझाया गया। ग्राम वासियों द्वारा आनन फानन में घायल व्यक्ति जिसकी पहचान संजय कुमार पुत्र दीनानाथ उम्र 30 वर्ष निवासी सुपा बक्शी थाना जोगिया के रूप में हुई है अस्पताल पहुंचने के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। आए दिन सुपा बक्शी मोड और बभनी मोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दोनों जगह पर स्पीड ब्रेकर अगर लगा दिया जाए तो दुर्घटना होने की संभावना कम से कम हो जाएगी.

तेज रफ्तार का कहर जारी !

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team