उत्तर प्रदेश

कटईलवा में एस एस पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

बरहज। देवरिया  बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कट ईलवा में एस एस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्रीलाल बहादुर शास्त्री का जयंती धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के अवसर पर अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई और अगले बगल साफ सफाई किया।

साथ ही सड़क निर्माण एवं विद्युत पोल की मांग की गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रभु नाथ शर्मा, प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, प्रवीण चंद्र तिवारी, रविंद्र दीक्षित, राम नक्षत्र प्रजापति, अंकित सिंह, रवि प्रजापति,अनामिका, ज्योति, सोनी, आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team