महात्मा गांधी के कठिन प्रयास के बाद देश को मिली आजादी -ओमप्रकाश शुक्ला

Updated: 03/10/2023 at 10:00 AM
IMG-20231002-WA0516

बरहज। देवरिया  बरहज अनंत पीठ आश्रम महाराज में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज ने किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर ओमप्रकाश शुक्ला ने कहां की महात्मा गांधी के कठिन प्रयास के बाद देश को आजादी मिली देश की आजादी के लिए गांधी जी ने अपनी वकालत छोड़कर भारत आकर के उन्होंने देश की आजादी का अलग जगाया गांधी जी के साथ एक क्रांतिकारी का भी पूरा समर्थन था देश की आजादी के लिए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस लाला लाजपत राय जैसे लोगों ने गांधी का सहयोग कर देश की आजादी का बिगुल फूंका।

साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी उन्होंने कभी सरकारी धन का उपयोग नहीं किया, उसे समय देश में बहुत गरीबी थी। गेहूं बाहर से मनाया जाता था जिसको लेकर शास्त्री की दुखी रहते थे, और उन्होंने एक नारा दिया जय जवान जय किसान कार्यक्रम सावित्री राय, मंगलमणी त्रिपाठी, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी आदि संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान सत्य प्रकाश पांडे, विनय मिश्र, अनमोल मिश्र, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश पाल, मानस, अनुपम, पूजा, छोटी, आकांक्षा मिश्रा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार पांडेय के द्वारा किया गया।

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

 

First Published on: 03/10/2023 at 10:00 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India