भदोही में 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और औराई विधायक ने किया उद्घाटन।
- Advertisement -
जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने चरखा चलाकर सूत भी काटा।
प्रदर्शनी में प्रदेश के कई जिलों से स्टाॅल लगाये हुए है।
- Advertisement -
भदोही। जिला ग्रामोद्योग विभाग के तत्वावधान में गोपीगंज में बुधवार को दस दिवसीय जनपदस्तीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया।
उद्घाटन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके चरखा से सूत काटा और प्रदर्शनी में लगी विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ओकल फार लोकल को बढावा देना है। सरकार सभी वर्ग और जाति के लोगों को व्यवसाय को समृद्ध करना है। कहा कि ग्रामोद्योग के माध्यम से स्वरोजगार करके अपने जिले और घर में रहे। कहा कि पहले विकास के नाम पर कोई काम नही होता था लेकिन हर जगह विकास की गंगा बह रही है। पहले बैंक के लोग ऋण नही देते थे लेकिन वर्तमान सरकार की वजह से बैंक वाले ऋण देने को तैयार है। यह योगी आदित्यनाथ की वजह से ऐसा हो सका है। पहले किसी भी निधि ऐसा काम नही दिखता था। कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय में सौ रूपया निकलता था तो गरीबों को केवल पन्द्रह रूपया मिलता था। अब कोई भी नेता और अधिकारी गलत नही कर सकता है। और सरकार की कई योजनाएं संचालित है जो लोगों के लिए काफी कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। कहा कि जनपद के लोगों को रोजगार मिले और जनपद का नाम होगा। सम्मान से बढा कोई वस्तु नही होती है इसलिए सही कार्य करेंगे तो सम्मान अवश्य मिलेगा। सरकार की बहुत योजनाएं है बस जानकारी लेकर उसपर कार्यवाही करने की जरूरत है। कहा कि अब इस सरकार में अधिकारी और कर्मचारी मनमानी नही कर सकते है। यह गर्व की बात है कि बाहर के लोग भी भदोही में मेला में शामिल हो रहे है।