Updated: 19/07/2023 at 8:44 PM

बरहज देवरिया : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए अनेक उपाय भले ही किए जा रहे हो लेकिन अगर देवरिया जनपद के बरहज तहसील अंतर्गत मदनपुर थाना क्षेत्र के नेतवार की बात कही जाय तो नेतवार निवासी जयदयाल पांडेय पुत्र स्वर्गीय श्यामा कांत पांडे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया मेरे पड़ोसियों द्वारा मुझे मारपीट कर मेरे घर से निकाल दिया गया साथ ही मेरी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया गया जिसके शिकायत मेरे द्वारा लिखित रूप से 25 दिनों से मदनपुर थाना को दिया जा रहा है लेकिन थाने के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है यही नहीं उन्होंने अपने भाइयों सहित पुलिस के मिलीभगत होने की आशंका जताई है उन्होंने आशंका जताते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया मेरी हत्या भी हो सकती है लेकिन पुलिस के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष मदनपुर महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया इन तीन भाइयों का पारिवारिक विवाद है जिसको समझाने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन कोई भी भाई समझौता मानने को तैयार नहीं है।
सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर सेवा प्रारंभ
छात्रावासों में मूलभूत सुविधाए सुनिश्चित की जायें – कलेक्टर अग्रवाल
सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर सेवा प्रारंभ
छात्रावासों में मूलभूत सुविधाए सुनिश्चित की जायें – कलेक्टर अग्रवाल
First Published on: 19/07/2023 at 8:43 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments