उत्तर प्रदेश

जनरल स्टोर की दुकान से लाखों की चोरी

भागलपुर /देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के लार रोड स्टेशन के पास एक बिसरता की दुकान में रात को चोरी हो गई। पन्नालाल बरनवाल पुत्र स्वर्गीय श्री हीरालाल बरनवाल जिनकी दुकान सलेमपुर तहसील में लार रोड स्टेशन के पास है।
लार रोड स्टेशन के पास जे एम मार्ट के सामने पन्नालाल बरनवाल की बिसारता की दुकान है। पन्नालाल बरनवाल रोज की भांति अपनी दुकान बंद कर घर कुंडौल चले जाते हैं।24/10/023 को भी 12 बजे तक दुकान बन्द कर चले गए। जब 25/10/023 को दिन के 9 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का नज़ारा देख हैरान हो गए। उन्हों ने देखा कि दुकान का पिछला दरवाज़ा टूटा हुआ है।दुकान में सारा समान इधर उधर बिखरा पड़ा है। कैश काउंटर टूटा हुआ है। उसमें रखा रुपया पैसा सब गायब है। पन्नलाल बर्नवाल ने तुरन्त 112 को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया। उसके बाद पन्नालाल बरनवाल ने मईल थाना पर तहरीर दर्ज कराया और इस मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही करने की मांग की। इस मामले में एस आई राम सिंह ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team