मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा का समापन 

Updated: 13/08/2024 at 7:34 PM
Tiranga Yatra

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को देश भक्ति के जोश और जुनून से ओतप्रोत ‘‘मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा’’ का समापन किया। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों के साथ ही कैडेट्स एवं सामाजिक संगठनों के लोग तिरंगा लिए वाहनों के काफिले में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को आजादी के नायकों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। यह परेड ग्राउंड से शुरू होकर राजपुर रोड, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला होते हुए राजभवन के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यहां भारत माता बनी बालिका ने राज्यपाल को तिरंगा झंडा सौंपा गया।

इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से मां भारती को प्रणाम करने के साथ ही उन महान बलिदानियों को नमन कर याद किया गया, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। राज्यपाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हमें राष्ट्रीयता और भारतीयता के लिए प्रेरित करता है। इसके तीन रंग हमें हमारी संस्कृति, विरासत और समृद्ध इतिहास से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की भी अपील की और अमर उजाला को इस पहल के लिए बधाई दी।
                             

 

 

 

First Published on: 13/08/2024 at 7:34 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India