उत्तर प्रदेश

15 अगस्त से 22 अगस्त तक बरहज में अमर शहीदों की याद में निकलेगी तिरंगा यात्रा

बरहज। देवरिया  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त से 22 अगस्त के बीच प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अमर शहीदों की शहादत की याद में अपने क्षेत्र के बरठा चौराहा,पैना,सोनूघट,भलुअनी,बरहज,बरांव,मगहरा, भागलपुर,में 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी प्रमोद मिश्र क्षेत्र के युवाओं समाजसेवियों सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है ।
15 अगस्त को प्रातः 8 बजे पैना शहीद गाव में 16 अगस्त, बरहज 10 बजे से राम प्रसाद बिस्मिल समाधि स्थल बरहज आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र,तिरंगा व क्रांतिकारियों का मान बढ़ाएं।
हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए अपील की गयी है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team