महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु
चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय केरबना में
- Advertisement -
विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
दि फेस ऑफ इंडिया सुरेश दुबे ब्यूरो
दमोह : 30 नवम्बर 2022
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष रेणुका कंचन के निर्देशन एवं जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और भेदवभाव को समाप्त करने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरबना में गत दिवस विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
- Advertisement -
शिविर में समन्वयक यूनीसेफ वीरेन्द्र जैन द्वारा छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुये लैंगिक असमानता एवं बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के विषय में, बाल विवाह एवं उसकी रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, महिला हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी बच्चों द्वारा महिलाओं व बच्चों के प्रति हो रही हिंसा के संबंध में अपने-अपने विचार लिखित रूप से प्रस्तुत किये गये। साथ ही उपस्थित छात्र/छात्राओं को संविधान दिवस सप्ताह के अंतर्गत संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में जागरूक किया गया।