Trade Board Deoria : व्यापार मंडल देवरिया के पदाधिकारी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 

Updated: 22/07/2024 at 9:21 PM
Trade Board Deoria

Trade Board Deoria देवरिया। जनपद देवरिया में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संगठन व्यापार मंडल देवरिया के पदाधिकारी ने चार सूत्र मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देवरिया के जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस ज्ञापन में व्यापारियों का चार सूत्रीय मांग व्यापार व व्यापारी हित मे देवरिया महायोजना 2024 को अविलंब निरस्त किया जाना,देवरिया सहित पुरे प्रदेश मे सप्ताहिक बन्दी को समाप्त किया जाना, गौरीबाजार के इंडस्ट्रीयल एरिया के मुख्य सड़क का अविलम्ब निर्माण कराया जाना, देवरिया के उप निबंध कार्यालय ( रजिस्ट्री आफिस) को सदर तहसील मे स्थान्तरित किया जाना था। ज्ञापन सौंपने से पहले व्यापार मंडल देवरिया के पदाधिकारीयों द्वारा नवागत जिलाधिकारी देवरिया का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 

इस ज्ञापन के सौंपने के पूर्व व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल देवरिया का समस्त प्रतिनिधि देवरिया महायोजन 2021 का विरोध करता है क्योंकि देवरिया महायोजन 2031 को बनाने वाली कंपनी एवं कर्मचारी सभी कोलकाता से आए थे। वह देवरिया के भौगोलिक वातावरण और समस्याओं को नहीं जानते थे। देवरिया महायोजना 2031 में तमाम विसंगतियां है। इस योजना से पूरा शहर तहस-नस हो जाएगा। अधिकांश दुकानदार रोड पर आ जाएंगे ।अगर सरकार की मनसा देवरिया के विकास करने के लिए है तो देवरिया नगर में तोड़फोड़ के बजाय एक और नया देवरिया विकसित करें। पूरा व्यापारी समुदाय इस देवरिया महायोजना 2031 का विरोध करता है इसको अभिलम्ब निरस्त किया जाए।

 इसी क्रम में महिला व्यापार मंडल देवरिया की जिला अध्यक्ष अमृत तिवारी ने कहा कि देवरिया में सभी जगह पर समस्याओं का अंबार लगा है लेकिन हर तरफ जिधर देखो केवल व्यापारी समाज का ही उत्पीड़न हो रहा है। इस समय सरकार और सभी विभागों के निशाने पर केवल व्यापारी ही हैं।ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रूप से व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव श्रषिकेश जायसवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर,विरेन्द्र , राधेश्याम जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार उर्फ राजू, प्रदेश पदाधिकारी अखिलेश जी,आनन्द जायसवाल,संजीव गुप्ता ,चन्द्रशेखर शर्मा,राजू जायसवाल,भोलू गुप्ता,भवानी जी,सुरेन्द्र वर्मा, व्यापार मंडल देवरिया के जिलाध्यक्ष श्रषिकेश उर्फ गेनू कुशवाहा, तारकेशवर गुप्ता,शिवाजी वर्मा, कुन्दन जायसवाल,शुभम जी, संजय जायसवाल, शम्भू जी, सहित – महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष विभा पांडेय, महिला व्यापार मंडल देवरिया से शकीला अंसारी, आशा कुशवाहा जी सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

First Published on: 22/07/2024 at 9:21 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India