बरहज देवरिया/भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरानी संगत पीठ परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुष्प अर्पित किया।
पुरानी संगत पीठ के परिसर में शुक्रवार की शाम भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता श्रीमती हीराबेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया
नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी ने कहा कि भारत के कर्मयोगी,विकास पुरुष मोदी जी को जन्म देने वाली पूज्य माता हीराबेन जी के चरणों में सादर नमन वंदन है|
- Advertisement -
आज भी उनका बेटा निष्काम भाव से राष्ट्र सेवा में समर्पित कर्मयोगी अपने कर्तव्यपथ पर अग्रसर हैं|
मंडल उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि मोदी जी की मां एक बहुत ही कर्तव्य परायण महिला थी| जो मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में अपनी पूरी योगदान दी ऐसे माता को मेरा शत-शत नमन और श्रद्धा सुमन है उनके निष्काम कर्म, भक्ति और प्रेरणा से मोदी जी देश की सेवा कर रहे हैं
|इस अवसर पर महंत परमेश्वर दास , बृजेश कुमार शर्मा ,अर्जुन भारती ,सनी वर्मा अशोक सोनकर ,आशीष सोनकर, प्रमोद जायसवाल, नरेश प्रसाद,हरेंद्र विश्वकर्मा,बृजानन्द निषाद,मदन गुप्ता,रामानुज पांडे, योगेश गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे|