उत्तर प्रदेश

कैंडिल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि!

देवरिया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से हुए मुठभेड़ में सेना के एक मेजर,एक कर्नल, एक डीएसपी व एक जवान के बलिदान होने पर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर जाकर कैंडिल जलाया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस संकट के घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।हमारे देश के वीर जवानों के साहस का सामना न कर पाने के कारण यह कायराना हरकत आतंकवादियों ने किया है। हमारे देश के वीर जवान उनका समूल नाश कर देंगे। कैंडिल जलाने वालों में आनंद देव गिरि चुन्नु,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, दीनदयाल यादव, नीलेश त्रिपाठी,डॉ एस के पाठक,शाकिर अली,रामअशीष साहनी,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, भरत मणि त्रिपाठी,जब्बार अहमद,सच्चिदानंद मिश्र, सुनील द्विवेदी, जयप्रकाश पाल,अशोक गौंड,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Bhagavan Upadhyay

Share
Published by
Bhagavan Upadhyay