उत्तर प्रदेश

खनुवा नदी में 40 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव मिला

पुनीत कुमार पांडेय

भाटपार रानी,देवरिया। खामपार थाना के ग्राम केहूनियां के पास खनुवा नदी में मंगलवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्राम केहूनियां के पास खनुवा नदी में सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव नदी में तैरता हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।पुलिस पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाई। शव सड़े गले अवस्था में हो गया था और बदबू आ रही थी। उसके शरीर पर एक काले रंग का शर्ट था। शव की पहचान आसपास के लोगों से पुलिस ने कराई । परंतु पहचान नहीं हो सकी।इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम हेतु शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

देवरिया पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाली में हुए नरसंहार मामले में 16 आयुक्त को गिरफ्तार

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team