लंपी रोग उन्मूलन हेतु टीकाकरण अभियान शुरू

Updated: 05/09/2023 at 5:01 PM
लंपी रोग
भागलपुर देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में लंपी रोग उन्मूलन हेतु टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है किसके तहत पशु चिकित्सको की टीम पशुपालकों के यहां जाकर टीकाकरण कर रही है। आपको बता दे की लंपी रोग एक ऐसा भयंकर रोग है, जो चेचक की तरह फैलता है। पशुओं के शरीर पर जगह-जगह घाव हो जाते हैं। वह घाव अपने आप फुट कर बहने लगते हैं। जिस पर मक्खियां बैठ जाती हैं, और उनके शरीर पर कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं। इस रोग से जानवरों का बचना मुश्किल हो जाता है।भागलपुर में पशु चिकित्सकों की टीम पशुपालकों के यहां घूम-घूम कर लंपी रोग का टीकाकरण कर रहे हैं।

इससे बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। गाय के शरीर पर हल्के-फुल्के दाग धब्बे दिखाई देने लगे तो उसका तुरंत उपचार करवाना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। चिकित्सा टीम में डॉक्टर सुरेश यादव (पशुचिकित्साधिकारी) विनोद (अनुचर) विक्रांत कुमार (पैराबैट) अजीत कुशवाहा (वैक्सीनेटर) रविंद्र यादव पैराबैट उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के रिश्वत लेनदेन के वायरल वीडियो मामले ने लिया नया मोड़
First Published on: 05/09/2023 at 5:01 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India