उत्तर प्रदेश

शातिर चोरों ने किया मौके से आभूषण साफ

थाना कोतवाली वासी स्थित ग्राम नरही बुजुर्ग में दिलीप दुबे पत्नी मंजुला देवी के यहां बाइक से आई नव युवक द्वारा आभूषण साफ करने के बहाने कुछ जेवरात को साफ कर दिया। घटना के इसी क्रम में दिलीप दुबे जो नरही निवासी हैं उनकी पत्नी का नाम मंजुला देवी है उनके घर पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए और चूड़ियां आभूषण साफ करने के बाबत बात की बात करने के दौरान मंजुला देवी अपने कुछ आभूषण लेकर घर के बाहर आए और साफ करवाने लगे मौके की तलाश में चोर आभूषण को लेकर रफूचक्कर हो गए जिसकी तत्काल सूचना ग्राम प्रधान के द्वारा बासी पुलिस को दी गई जो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर घटना की पूरी जांच कर रही है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team