उत्तर प्रदेश

विजय पतिराम यादव बने विशेष कार्यकारी अधिकारी

मुंबई:- जनता के कार्यो को सुगम बनाने हेतु महाराष्ट्र सरकार की तरफ से विशेष कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की जाती हैं। मुंबई जिला अधिकारी डॉ. राजेन्द्र ब. भोसले के शुभहस्तो से विशेष कार्यकारी अधिकारी का नियुक्ति पत्र विजय पतिराम यादव को मिला। यादव ने विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त होने पर कहा कि आप सभी मित्रों व साथियों को बताते हुये हर्ष हो रहा हैं की कई सालों की समाजसेवा व मेरे बुजुर्गों के पुण्य और आशीर्वाद से महाराष्ट्र शासन (मुंबई उपनगर) के जिलाधिकारी महोदय ने मुझे “विशेष कार्यकारी अधिकारी” पद पर नियुक्त किया हैं।

पद पर रहते हुये किसी की मदद कर सकूं मुझे बहुत खुशी होगी। जिंदगी के सफलता पथ पर अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद व मित्र साथियों का साथ हमेशा बना रहें यही अपने आराध्य से आशीर्वाद की कामना करता हूँ।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team