उत्तर प्रदेश

चंडिका मंदिर धाम पर विराट कजरी का हुआ आयोजन

मडियाहू, जौनपुर।स्थानीय नगर के चंडिका मंदिर धाम पर गुरुवार 14 सितंबर 2023 को विराट कजरी का आयोजन किया गयाl
बताते चले की चंडिका मंदिर धाम पर गुरुवार को जौनपुर जनपद के केराकत तहसील निवासी थाना गद्दी बंबावन निवासी सभाजीत चौहान भारतीय लोकगीत बिरहा गायक कलाकार नसुडी गुरु घराना सरजू के शिष्य द्वारा कजरी प्रस्तुत किया गयाl
वहीं दूसरी तरफ जौनपुर जिले के मछली शहर तहसील अंतर्गत जमुहार डिहिया निवासी सवरू सरोज द्वारा कजरी प्रतियोगिता का आयोजन काफी कड़ी टक्कर के बीच संपन्न हुआl
 कार्यक्रम के आयोजक रामजस यादव, शिवपूजन यादव, पुरंदर यादव ,विश्वनाथ यादव ,अमरनाथ यादव ,रमेश निगम ,चंद्रभान यादव प्रधान पूर्व प्रधान बैजनाथ प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तथा कजरी का आनंद उठायाl
TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team